खुशखबरी! अब से महिलाओं को सेना में जाने का मिलेगा मौका, जल्द शुरू होगी भर्ती

Friday, Sep 13, 2019 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्ली: देश में हर साल इंडियन आर्मी सेना में महिलाओं की भर्ती के लिए बहुत सी परीक्षाएं करवाती है। लेकिन ज्यादातर भारतीय सेना में सिर्फ पुरुषों की ही भर्ती होती थी। बता दें कि इस बार लखनऊ के एसीएम स्टेडियम में चयनित महिला कैंडिडेट्स का फिजिकल रिक्रूटमेंट किया गया। इस एग्जाम में दौड़ और कूद की परीक्षा होती है। 

इस बार बहुत सी महिलाओं ने इंडियन आर्मी परीक्षा को पास किया है जिसके तहत उनका कहना है कि उन्हें भी इस बार लड़कों की तरह देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। आशुतोष मेहता, कर्नल इंडियन आर्मी ने कहा कि सेना में पहली बार सिपाही के तौर पर महिला की भर्ती हो रही है, इसके चलते उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कैंडिडेट ने हिस्सा लिया है, अब उनके लिए लखनऊ में रिक्रूटमेंट किया गया। उम्मीदवारों ने इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, इसमें रिटेन एग्जाम के बाद उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया। इनमें दोनों राज्यों के उम्मीदवारों की संख्या 4458 है। 

एक अन्य परीक्षार्थी ने कहा कि इंडियन आर्मी ने पहली बार महिलाओं का रिक्रूटमेंट किया है ये बहुत ही अच्छी बात है और नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रहा है। यह मौका मिलने के बाद महिलाएं और भी अच्छा कर सकती हैं. अभी तक सिर्फ लड़के ही मिलिट्री में जाते थे अब महिलाएं भी जाएंगी और उनको भी देश की सेवा करने का मौका मिलेगा। 

Riya bawa

Advertising