कोरोना संकट: कब और कैसे खोले जाएंगे स्कूल? फिलहाल कोई समय सीमा तय नहीं

Tuesday, Aug 11, 2020 - 12:28 PM (IST)

नई दिल्ली: देशभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते एजुकेशन सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। एेसे में स्कूल कॉलेज लंबे समय से बंद हैं। अब छात्रों और पैरेंटस के मन में एक ही सवाल है कि आखिर स्कूल कब से खोले जाएंगे। मीडिया के मुताबिक स्कूलों को फिर से खोलने के लिए फिलहाल कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने अब तक स्कूल खोलने का इरादा व्यक्त किया है। लेकिन स्कूलों को खोलने का निर्णय कोरोना वायरस की स्थिति पर निर्भर करेगा। बीते दिन ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने एक संसदीय पैनल को बताया कि ऑनलाइन कक्षाएं केवल कक्षा 3 से ऊपर के स्कूली बच्चों के लिए होती हैं और 8वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए सीमित संख्या में ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति होती है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र ने एक सितंबर से 14 नवंबर के बीच चरणबद्ध तरीके से स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की योजना बनाई है। गौरतलब है कि देशभर के स्कूल कॉलेज मार्च के महीने से बंद हैं हालांकि, स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान कम करने के लिए उन्हें ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है।
 

Riya bawa

Advertising