इंग्लिश को बेहतर लिखने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 10:47 AM (IST)

एजुकेशन डेस्कः इंग्लिश को बेहतर तभी लिखा जा सकता है जब आप उसकी बारिकियों से परीचित होंगे। इसके लिए जरूरत है कि इंग्लिश लेंग्वेज के ग्रामर की अच्छी समझ और आमतौर पर होने वाली चूक से कैसे बचा जाए।  अब सवाल ये उठता है कि ये चूक क्या हो सकती है और ग्रेमेटिकल मिस्टेक किस तरह के हो सकते हैं।  

PunjabKesari

कुछ प्वाइंट्स पर अगर हमेशा ध्यान रखा जाए तो ये चूक नहीं होगी। तो आइए जानें कौन से ये बेसिक प्वाइंट्स हमेशा ध्यान  में रखना चाहिए।

1.टेंस और सेंटेंस : जब भी आप लिखने की शुरुआत करें इस बात का ध्यान रखें की आपका सेंटेंस लंबा और उलझाऊ न हो। साथ ही टेंस के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। यानी जब भी लिखें एक ही टेंस का यूज हो।  

2. वाक्य को फ्रेम में लिखना जाने: सब्जेक्ट वर्ब एग्रीमेंट को इंग्लिश लिखते समय जरूर ध्यान में रखें। इंग्लिश में किसी भी वाक्य को सही लिखने में सबसे बड़ी भूमिका सब्जेक्ट वर्ब एग्रीमेंट की होती है। अगर आप इसके नियमों के हिसाब से वाक्य को फ्रेम नहीं करेंगे तो आप कभी भी सही नहीं लिख पाएंगे।  

3. आर्टिकल्स की सही जानकारी : अगर आपको आर्टिकल्स की सही जानकारी नहीं है तो आप एक अच्छा वाक्य नहीं बना पाएंगे। भले ही आप सोचें की इसका प्रभाव वाक्य विन्यास पर नहीं पड़ता लेकिन ऐसा नहीं है। हिंदी में आर्टिकल्स का यूज कम होता है लेकिन इंग्लिश में इसका यूज बहुत होता है और इसके बिना इंग्लिश लिखी ही नहीं जा सकता है।  
PunjabKesari

4. प्रीपोजिशन की सही प्रैक्टिस: फ्रेजल वर्ब और वर्ड्स के साथ लगने वाले प्रीपोजिशन को जब आप याद रखेंगे तो आपकी लेखन शैली एकदम परफेक्ट होगी।  इसके नियमों की बेसिक जानकारी होना बहुत जरूरी है। लगातार लिखने और प्रैक्टिस करने से इसपर अच्छी पकड़ बनेगी। प्रीपोजिशन  याद रखने के लिए नॉवेल, न्यूजपेपर और मैग्जीन पढ़ना जरूरी है।  

5. हमेशा छोटे वाक्य लिखें: वाक्य हमेशा छोटे ही लिखने चाहिए। इससे वाक्य सही बनेगा और समझना भी आसान होगा। 

6. जो वाक्य न समझ आए उसे न लिखें:  एक बात हमेशा याद रखें कि आपको जो भी शब्द समझ न आए या सटिक न लगे उसे बिलकुल न लिखें। जब भी लिखें सही लिखने का प्रयास करें। 

7. जिस भाषा में लिखें उसमें ही सोचें: इंग्लिश का सबसे बड़ा फंडा ये है कि आप इंग्लिश में बोलना ही नहीं सोचना भी शुरू कर दें। क्योंकि अगर आप हिंदी में सोचेंगे और लिखने की इंग्लिश में सोचेंगे तो गड़बड़ी होनी तय है।

8. वर्ड बैंक मजबूत करें: इंग्लिश के लिए आपका वर्ड बैंक काफी मजबूत होना चाहिए। क्योंकि शब्दों का यूज करना आपको इसी से आएगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami