West Bengal Board: 10वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चैक

Wednesday, Jun 06, 2018 - 11:45 AM (IST)

वेस्ट बंगाल:  वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in. पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल 85.49 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

- 700 में से 689 मार्क्स हासिल कर पहले स्थान पर संजीबानी देबनाथ 

- 700 में से 688 मार्क्स हासिल कर दूसरा स्थान पर श्रीशेंदू साहा

- 700 में से 687 मार्क्स  हासिल कर तीसरा स्थान पर मयूरक्षी साहा

10वीं की परीक्षा 12 मार्च से 21 मार्च तक चली थी। इस साल करीब 10वीं की परीक्षा में करीब 11, 02,921 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 6, 21,266 लड़कियां और 4, 81,555 लड़के थे। बता दें, परीक्षा 2,819 परीक्षा केद्रों पर आयोजित की गई थी।

ऐसे देखें अपना रिजल्ट:

- सबसे पहले  www.wbbse.org या www.wbresults.nic.in पर जाएं।

- उसके बाद परीक्षा से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

- फिर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी अपलोड करें।

- उसके बाद अपने नतीजे देख लें और उसे प्रिंट कर लें।

 

pooja

Advertising