यहां जल्द भरे जाएगे रिक्त पद

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2017 - 04:20 PM (IST)

सोलन : डा. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी वि.वि. नौणी में वैज्ञानिकों व सहायक स्टाफ के 20 पद भरे जाएंगे। इनमें से सामान्य श्रेणी के 13, अनुसूचित जाति व जनजाति के 3-3 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 पद हैं। इसकी अधिसूचना वि.वि. के कुलसचिव द्वारा जारी की गई है। इनमें से 5 सहायक वैज्ञानिकों के पद नौणी वि.वि. परिसर में (कीट विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भू विज्ञान, व्यापार प्रबंधन व मूल विज्ञान विभागों में एक-एक) भरे जाएंगे। वि.वि. के जनसंपर्क अधिकारी डा. अनिल सूद ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार ताबो में एक समन्वयक और 6 विषय विशेषज्ञों के पद (फल विज्ञान, भू विज्ञान, पशु विज्ञान, सस्य वानिकी, गृह विज्ञान व कीट विज्ञान आदि विषयों में) भरे जाएंगे।

इसके अलावा तकनीकी व कार्यक्रम सहायक व स्टैनोग्राफर के 1-1, चालक के 2 और चपड़ासी व बेलदार के 1-1 पद भी ताबो कृषि विज्ञान केंद्र में भरे जाएंगे। ताबो में वि.वि. ने मार्च, 2017 में कृषि विज्ञान केंद्र खोला था, जिसे सुचारू रूप से चलाने के लिए ये पद भरे जा रहे हैं। हाल ही में सेवानिवृत्त हो रहे वैज्ञानिकों के सहायक स्टाफ के मद्देनजर ये पद भरे जाने बेहद जरूरी हो गए हैं। प्रार्थी 5 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। जनजातीय क्षेत्रों के प्रार्थी 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए कुलसचिव कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या वैबसाइट से भी जानकारी ली जा सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News