UP Board: आज से शुरू 10वीं- 12वीं की टीवी पर कक्षाएं, जानिए क्या होगा टाइम

Thursday, Apr 30, 2020 - 04:37 PM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बोर्ड की ओर से छात्रों की स्टडी को बरक़रार रखने के लिए नया कदम उठाया है। इस पहल के मुताबिक 10वीं- 12वीं बोर्ड की कक्षाएं टीवी पर आज से शुरू हो गई है। इन कक्षाओं का प्रसारण स्वयंप्रभा चैनल पर सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान  30-30 मिनट की 10वीं की दो कक्षाएं और 12वीं की भी 30-30 मिनट की दो कक्षाएं चलेंगी। इन कक्षाओं का प्रसारण शाम को भी किया जाएगा। 

डीआईओएस ने बताया कि लॉकडाउन के कारण छात्रों की पढ़ाई को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए शासन के निर्देश पर यह पहल की गई है। इसकी रिकार्डिंग डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के स्टूडियो में हो रही है। इससे पहले प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए भी दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर 26 अप्रैल से क्लासेस की शुरुआत की गई थी। इसमें दूरदर्शन पर मीना की दुनिया और लर्निंग आउटकम के इम्प्रूवमेंट के लिए हिंदी, गणित और विज्ञान के वीडियो का प्रसारण किए जा रहे है। 

दूसरी ओर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन लॉकडाउन खत्म होने के बाद 4 मई से शुरू हो सकता है। यह जानकारी यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने दी है। 


 

Riya bawa

Advertising