UPSC IES/ISS Admit Card 2021: एडमिट कार्ड जारी, 16 जुलाई को होगी परीक्षा

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 06:19 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मदवारों ने परीक्षा में भाग लेना है, वे अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 16 जुलाई 2021 को किया जाएगा। 

इंडियन इकोनामिक सर्विस और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल 2021 से शुरू की गई थी। इसके लिए उम्मीदवारों को  27 अप्रैल 2021 तक का समय दिया गया था। भर्ती अभियान के जरिए कुल 26 पदों को भरा जाएगा। इसमें आईईएस के लिए 15 सीटें और आईएसएस के लिए 11 सीटें तय की गई हैं। 

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर  e – Admit Card: Indian Statistical Service Examination, 2021 या e – Admit Card: Indian Economic Service Examination, 2021 पर जाएं।
मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।  

आईईएस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

आईएसएस के एडमिट कार्ड के लिए यहां क्लिक करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News