UPSC Civil Services Exam 2019 : परीक्षा के लिए होते है ये ऑप्शनल और कंपल्सरी सब्जेक्ट

Wednesday, Jan 30, 2019 - 12:02 PM (IST)

नई दिल्ली : हर साल न जानें कितने लोग सिविल सर्विसेज एग्जाम यानि यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करते है, लेकिन फिर भी इस परीक्षा को पास करने वाले लोगों का आंकड़ा बेहद कम है।कई लोग  इस परीक्षा के लिए कई सालों तक तैयारी करते है लेकिन फिर भी एग्जाम क्लीयर करने नहीं कर पाते । यूपीएससी की परीक्षा को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।संघ लोक सेवा आयोग की ओर से हर साल इस एग्जाम का ओयजन किया जाता है । परीक्षा का आयोजन तीन चरण-प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार- में होता हैं। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो आइए जानते है कि मेंस के ऑप्शनल यानी ऐच्छिक और कंपल्सरी यानी अनिवार्य विषयों के बारे में

प्री
यानी प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों 200-200 के होते हैं। एक पेपर होता है जनरल स्टडी पेपर जिसमें करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, सामान्य विज्ञान आदि से सवाल होते हैं। दूसरा होता है सीसैट जिसमें बुनियादी गणित, रीजनिंग और अन्य सवाल होते हैं। 

मेंस 
मेंस में कुल नौ पेपर होते हैं जिनमें से दो क्वॉलिफाइंग होते हैं यानी जिनमें सिर्फ पास होना जरूरी होता है लेकिन उनका मार्क्स नहीं जुड़ता है। बाकी के सात पेपर में दो ऑप्शनल का होता है और चार पेपर सामान्य अध्ययन का होता है और एक निबंध का। 

अनिवार्य विषय
पेपर 1 (निबंध): इसमें करंट अफेयर्स या आपके सिलेबस में से किसी भी टॉपिक पर निबंध लिखने को दिया जाएगा। 
पेपर 2: इसमें भारतीय धरोहर और संस्कृति, विश्व का इतिहास और भूगोल एवं समाज से जुड़े सवाल होंगे। 
पेपर 3: इसमें शासन, संविधान, राजनीति विज्ञान, सामाजिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय संबंध से जुड़े सवाल होंगे। 
पेपर 4: इसमें प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, जैव विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सवाल आते हैं। 
पेपर 5: इसमें एथिक्स और ऐप्टिट्यूड से जुड़े सवाल आते हैं। 

ऑप्शनल (लैंग्वेज)
गुजराती 
मणिपुरी 
संस्कृत 
हिंदी 
सिंधी 
बंगाली 
कन्नड़ 
उड़िया 
तमिल 
कश्मीरी 
तेलुगु 
कोंकणी 
उर्दू 
मराठी 
पंजाबी 
मलयालम 

अन्य ऑप्शनल 
कृषि विज्ञान 
प्रबंधन शास्त्र 
पशुपालन और पशुचिकित्सा विज्ञान 
गणित 
मानवशास्त्र 
यांत्रिक अभियांत्रिकी 
वनस्पति विज्ञान 
चिकित्सा विज्ञान 
रसायन शास्त्र 
दर्शनशास्त्र 
जानपद अभियांत्रिकी 
भौतिकी 
वाणिज्य एवं लेखाशास्त्र 
राजनीतिक विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध 
अर्थशास्त्र 
मनोविज्ञान 
विद्युत अभियांत्रिकी 
लोक प्रशासन 
भूगोल 
समाजशास्त्र 
भूविज्ञान 
सांख्यिकी 
भारतीय इतिहास 
विधि शास्त्र 
प्राणी विज्ञान 
 

bharti

Advertising