UPSC ने जारी किया वार्षिक परीक्षाओं 2021 का कैलेंडर, देखें कब होगी सिविल सर्विस परीक्षा

Tuesday, Aug 18, 2020 - 10:35 AM (IST)

नई दिल्ली- संघ लोक सेवा आयोग की ओर से 2020-21 के लिए भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर वार्षिक परीक्षाओं 2021 का कैलेंडर चेक कर सकते है। हर साल यूपीएससी वार्षिक परीक्षाओं का कैलेंडर जारी करता है। जिनमें विभिन्न परीक्षाओं के नोटिफिकेशन से लेकर परीक्षा की तिथि की जानकारी दी जाती है। 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन फरवरी 2021 में जारी किया जाएगा और परीक्षा 27 जून, 2021 में आयोजित की जाएगी।

ये है एग्जाम डेट
-सिविल सर्विस मुख्य परीक्षा 2020 जनवरी 8,9,10,16,17 2021 को आयोजित की जाएगी।
-अगले साल 2021 में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2021 का नोटिफिकेशन 10 फरवरी को जारी होगा। इसमें आवेदन के लिए आखिरी तारीख 2 मार्च 2021 होगी। 
-सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2021- 27 जून 2021 को होगी। वहीं सिविल सेवा परीक्षा मुख्य परीक्षा 17 सितंबर 2021 तक होगी। जो पांच दिन चलेगी।

नोटिफिकेशन 
एनडीए का नोटिफिकेशन 30 दिसंबर 2020 को जारी होगा। इसमें आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी 2021 होगी। 18 अप्रैल 2021 को परीक्षा होगी।

एेसे करें डाउनलोड
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर परीक्षा कैलेंडर 2021 डाउनलोड कर सकते हैं।  

Riya bawa

Advertising