UPSC 2018: 28 सितंबर से शुरु हो रही परीक्षा , जानिए पूरा  शेड्यूल

Friday, Sep 21, 2018 - 05:03 PM (IST)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग 28 सितंबर से यूपीएससी मेन्स 2018 की परीक्षा (UPSC Mains Exam 2018) आयोजित करेगा। मेन्स परीक्षा 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी। परीक्षा  हर दिन 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UPSC Admit Card) जारी हो चुका है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे होगा शेड्यूल
28.09.2018 
पहली शिफ्ट- पेपर 1 निबंध
दूसरी शिफ्ट- कोई पेपर नहीं

29.09.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 2 सामान्य अध्ययन 1
दूसरी शिफ्ट- पेपर 3 सामान्य अध्ययन 2

30.09.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 4  सामान्य अध्ययन 3
दूसरी शिफ्ट- पेपर 5  सामान्य अध्ययन 4

06.10.2018
पहली शिफ्ट- पेपर A भारतीय भाषा
दूसरी शिफ्ट- पेपर B अंग्रेजी

07.10.2018
पहली शिफ्ट- पेपर 6 वैकल्पिक पेपर 1
दूसरी शिफ्ट- पेपर 7 वैकल्पिक पेपर 2

 

Sonia Goswami

Advertising