UPSC ने पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा की तारीखें की घोष‍ित, डायरेक्ट लिंक से देखें एग्जाम कैलेंडर

Wednesday, Jun 17, 2020 - 10:05 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से  साल 2020 में होने वाली परीक्षाओं का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया है। जिन छात्रों  ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर नया कैलेंडर देख सकते है। नये कैलेंडर के मुताबिक पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई को किया जाएगा।  वहीं, पीसीएस प्री परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

 इसके अलावा लॉकडाउन के कारण स्थगित परीक्षाएं अलग-अलग तारीखों पर कराई जाएंगी। आयोग ने 9 जून को जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर में आंशिक बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 25 जुलाई से प्रस्तावित थी। लेकिन अब 25 अगस्त से यह परीक्षा प्रस्तावित की गई है। 

पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा की तारीखें
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2018 - 18 जुलाई 2020 से
-सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) मुख्य परीक्षा (पीसीएस) 2019 - 25 जुलाई 2020 से
-खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2019 - 16 अगस्त 2020 को
-कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2019 - 23 अगस्त 2020

देखें एग्जाम कैलेंडर
-समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रारंभिक) परीक्षा 2016 - 13 सितंबर 2020
-सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2019 - 19 सितंबर 2020
-सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ) (प्रारंभिक) परीक्षा 2020 - 11 अक्टूबर 2020
-सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा (सामान्य चयन/विशेष चयन) परीक्षा 2019 - 1 नवंबर 2020
-उद्योग विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2016 - 22 नवंबर 2020
-खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 2019 - 6 दिसंबर 2020
-समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (मुख्य) परीक्षा 2016 - 22 दिसंबर 2020 से
-सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2020 - 22 जनवरी 2021 से
-सहायक वन संरक्षक/ क्षेत्रीय वन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2020 - 13 फरवरी 2021 से



 

Riya bawa

Advertising