UP कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Friday, Jun 15, 2018 - 03:29 PM (IST)

नई दिल्ली: यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम का एडमिट कार्ड  14 जून, 2018 को जारी कर दिया गया है।  यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के लिए 41520 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिन छात्रों ने यूपी पुलिस भर्ती एग्जाम के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशयल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य है। इसके बगैर एग्जाम हॉल में उनको प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए छात्र एडमिट कार्ड ले जाना जरूर याद रखें। 


यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोत्साहन बोर्ड जून 2018 में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 का आयोजन करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा 18 और 19 जून को होगी। उपलब्ध सूचना के मुताबिक, 22 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने इस साल यूपी पुलिस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 860 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। 

ऐसे डाउनलोड करें 
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- परीक्षा कार्यक्रम एवं सम्बन्धित जानकारियाँ' पर क्लिक करें।
- अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिट आउट भी ले लें।
 

pooja

Advertising