UP Police PET Admit Card 2021: फिजिकल एग्जाम के प्रवेश पत्र जारी, यहां करें डाउनलोड

Sunday, Mar 21, 2021 - 02:40 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने कॉन्स्टेबल हॉर्स राइडर, जेल राइडर और फायरमैन भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेना है, वे यूपी पुलिस की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड 23 मार्च 2021 के राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन करेगा। भर्ती ड्राइव के जरिए कुल 5805 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 3638 पद जेल वार्डर, 102 पद कॉन्स्टेबल (माउंटेड पुलिस / हॉर्स राइडर) और फायरमैन के 2065 पद शामिल हैं। 

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी हौगी। वहीं, महिलाओं की बात करें तो उन्हें 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करने के लिए 14 मिनट का समय मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर फिजिकल एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, पंजीकरण नंबर व पासवर्ड भरकर दर्ज करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

rajesh kumar

Advertising