UP BEd JEE Result 2021: यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
punjabkesari.in Friday, Aug 27, 2021 - 02:41 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: लखनऊ विश्वविद्यालय ने यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। यूपी बीएड एंट्रेंस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- lkouniv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 6 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी।
उत्तर प्रदेश में बीएड एंट्रेंस परीक्षा के लिए कुल 5,91,305 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया और उनमें से 5.32 लाख उपस्थित हुए। परीक्षा इस महीने की शुरुआत में राज्य के 75 जिलों में आयोजित की गई थी। वहीं, उम्मीदवार नीच दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रिजल्ट करें चेक
UP BEd JEE Result 2021: ऐसे चेक करें परिणाम
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- lkuniv.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर दिए गए परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर परिणाम खुल जाएगा, इसे चेक कर लें।
- अगर आप चाहे तो डाउनलोड भी कर सकते हैं।