आंध्र प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए कैबिनेट की मंजूरी

Thursday, Jul 19, 2018 - 11:16 AM (IST)

नई दिल्लीः केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  कहा कि कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी। जावड़ेकर ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक , 2018 को मंजूरी दे दी है। यह राज्य में उच्च शिक्षा के लिए और अधिक सुविधाएं मुहैया करेगा।  उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का अकादमिक सत्र पांच अगस्त 2018 से शुरू हो जाएगा। यह पहले की परंपरा से अलग है। दरअसल,पहले कैबिनेट फैसला करती थी फिर विधेयक को संसद में पारित किया जाता था। इसमें कम से कम एक साल लग जाता था।  

Sonia Goswami

Advertising