UGC NET Exam 2018:  इन चीजें को लेकर जाने से लगी रोक

Friday, Jul 06, 2018 - 09:47 AM (IST)

नई दिल्ली: CBSE द्वारा UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्‍ट यानी NET 2018 का टेस्ट 8 जुलाई को होने जा रहा है। सीबीएसई असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप की पद के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। नेट पास करने वाले छात्र किसी भी विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा निकाली जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए योग्य होते हैं।

इस साल नेट की परीक्षा में कुछ बदलाव किए गए हैं जिसमें इस साल जेआरएफ के लिए उम्र सीमा को 28 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

बता दें, सीबीएसई ने कुछ दिन पहले नेट के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट www.cbsenet.nic.in जारी कर दिए है। ऐसे में छात्र बिना एडमिट कार्ड के न जाएं। इसके बिना परीक्षा केंद्र में आपको एंट्री नहीं मिलेगी। इसी के साथ आपको अपने डॉक्यूमेंट्स की फोटो कॉपी और ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स लेकर जाने होंगे।


इन चीजों पर लगी रोक

परीक्षा में भी परीक्षा केंद्र के अंदर घड़ी, लॉग टेबल, मोबाइल फोन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर नहीं जा सकते। 

किताब या किसी भी तरह के नोट्स ले जाने पर भी मनाही है।


जानें- परीक्षा का पैटर्न

इस बार नेट परीक्षा देने वालों छात्रों को दो पेपर देने होंगे।

NET पेपर 1- पहला पेपर 100 नंबर का होगा। इसमें 50 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक होंगे।

NET पेपर 2- दूसरा पेपर 200 नंबर का होगा। जिसमें 100 सवाल होंगे और सभी सवाल अनिवार्य होंगे।

जानें- क्या होगा समय

NET पेपर 1- पहले पेपर का समय सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।

NET पेपर 2- दूसरे पेपर का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक होगा।

pooja

Advertising