दिल्ली और मॉस्को के बीच ‘ट्वि्न सिटी’ समझौता हुआ

punjabkesari.in Saturday, Oct 06, 2018 - 10:43 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को शिक्षा, पर्यटन, परिवहन और पर्यावरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए मॉस्को प्रशासन के साथ ‘ट्वि्न सिटी’ समझौता किया।      

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया और मॉस्को सरकार के मंत्री सरजेई चेरेमिन ने शिक्षा, संस्कृति, स्वास्थ्य, ई-गर्वनेंस, पर्यटन और परिवहन क्षेत्रों में तीन साल के लिए मिलकर काम करने के समझौते पर हस्ताक्षर किये।   

  

सिसौदिया ने इस मौके पर कहा कि इस समझौते से दोनों शहरों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उधर, चेरेमिन ने कहा कि दिल्ली और मॉस्को ‘‘करीबी सहयोगी’’ हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘भारत और रूस कई दशकों के लिए रणनीतिक सहयोगी हैं।’’ चेरेमिन ने कहा, ‘‘हमने इस मजबूत संबंध के विकास के लिए बहुत मेहनत की है।’’  उन्होंने कहा कि दोनों शहर परिवहन, पर्यटन, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों के प्रबंधन में सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे।     
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News