Tripura Board Result 2021: त्रिपुरा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए घोषित, Direct Link से करें चेक

Saturday, Jul 31, 2021 - 01:35 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। त्रिपुरा बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम से संबंधित लिंक एक्टिवेट कर दिया है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था, वे वेबसाइट की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से जारी हुए बयान में बताया गया था कि 10वीं-12वीं के दोनों परिणाम एक साथ जारी किए जाएंगे। ऐसे में किसी भी समय 12वीं के नतीजों का लिंक भी एक्टिवेट हो सकता है। छात्रों को ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट पर बने रहने की सलाह दी जाती है। 

वहीं, जो छात्र-छात्राएं अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें विशेष परीक्षा में बैठने का विकल्प दिया जाएगा। वहीं स्थिति अनुकूल होने पर ये परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। इस बार 46,000 से अधिक छात्र त्रिपुरा बोर्ड परिणाम 2021 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ऐसे चेक करें परिणाम

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक साइट- tbse.tripura.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज के खुलने पर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
  • आपका त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे चेक कर लें या फिर डाउनलोड कर लें। 


त्रिपुरा बोर्ड 10वीं न्यू सिलेबस परिणाम लिंक

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं ओल्ड सिलेबस परिणाम लिंक 

rajesh kumar

Advertising