''आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने से महिलाएं बनेंगी सशक्त''

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 01:22 PM (IST)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), मिशन प्रहार और डूसू के संयुक्ततत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम मिशन साहसी का शुक्रवार को मेगा प्रदर्शन कैंप दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 6 हजार छात्राओं ने भाग लिया। अब तक मिशन साहसी के पूरे राष्ट्र में आयोजित किए गए लगभग 450 ट्रेनिंग कैंपों में पांच लाख से अधिक छात्राएं प्रशिक्षण ले चुकी हैं।

 

मुख्य अतिथि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एस सुबैय्या थे। मुख्य ट्रेनर की भूमिका में शिफूजी शौर्य भारद्वाज तथा उनकी टीम रही।  विशिष्ट अतिथि अद्वैता काला थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News