जानें 25 फरवरी की प्रमुख घटनाएं, आज के करेंट अफेयर्स

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 09:58 AM (IST)

एजुकेश डेस्क: देश के इतिहास में हर दिन का एक अलग महत्व हैं, इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हैं जिनके बारे में हम सब अनजान होते हैं। ऐसे में  इन घटनाओं से रूबरू होने के लिए यह करेंट अफेयर्स न सिर्फ स्कूली छात्रों को बल्कि कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगा। इन तमाम घटनाओं को जानने के बाद आसपास हो रही गतिविधियों के बारे में आसानी से जानकारी रख सकते हैं।अगर आप भी 25 फरवरी को घटी एतिहासिक घटनाओं और करेंट अफेयर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो ये है आज की प्रमुख घटनाएं-
 
-25 फरवरी 2006 में  दीपा मेहता की फिल्म वॉटर को गोल्डेन किन्नारी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
- गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 13वें शिखर सम्मेलन में 'क्वालालंपुर घोषणा' की स्वीकृति साल 2003 में मिली थी।
- जर्मनी पर 25 फरवरी 1945 में दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की थी।
-166 देशों में केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई ई-टूरिस्ट (पर्यटक) वीज़ा व्यवस्था लागू कर दी गई है।
- पुलवामा हमले के बाद आगरा शहर के उद्यमियों ने पाकिस्तान से चमड़ा न खरीदने का फैसला लिया है।
- हाल ही में मोरक्को आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए संयुक्त कार्यसमूह गठित करने पर सहमत हुए हैं।
- साल 1788 में आज के दिन ही पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया था।
- हाल ही में ईरान में 'फ़तेह' नाम की पनडुब्बी को लांच किया गया है।
- एलिस मर्तेंस ने हाल ही में क़तर ओपन टेनिस खिताब 2019 जीता।
- भारतीय जीवन बीमा निगम ने हाल ही में 'माइक्रो बचत' नामक सूक्ष्म बीमा योजना लांच की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News

Related News