गर्मियों की छुट्टियों में कर सकते हैं ये काम!

Saturday, Jun 16, 2018 - 03:07 PM (IST)

नई दिल्ली:  रिजल्ट के बाद अब स्कूलों में जुलाई तक छुट्टियां हैं।  इन छुट्टियों के दौरान आप घूमने-फिरने के साथ कुछ ऐसे काम भी कर सकते हैं, जो आपके भविष्य में फायदेमंद हो सकते हैं। 

:- अगर स्टूडेंट हैं तो आगे एग्जाम आने वाले हैं क्लास की बुक्स को पढ़कर उसकी तैयारियां करें।

:-अंग्रेजी आज की जरूरत है और उसकी क्लास ज्वाइन कर अपनी अंग्रेजी को मजबूत बनाएं।

:- आप खेल गतिविधियों में भाग लें सकते हैं। ताकि आपका शरीर स्वस्थ रखें। आप स्विमिंग, कराटे आदि की क्लास भी अटेंड कर सकते हैं।


:- इसके अलावा समर कैम्पस में भी हिस्सा ले सकते हैं। इस कैम्प में कई एक्टीविटीस होती है जैसे कई प्रकार के खेल, रचानात्मक गतिविधियां, भाषण, वाद‍-विवाद प्रतियोगिताएं जो बच्चों के बौद्धिक और मानसिक विकास में सहयोगी होती हैं।

:- अगर आप कॉलेज स्टूडेंट्‍स हैं तो कहीं पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। साथ ही आपको अनुभव होगा।

:- पढ़ाई-लिखाई में बच्चे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें रिश्तेदारों के साथ मिलने का समय नहीं मिलता। इस वजह से आजकल के बच्चे अपने रिश्तों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में छुट्टियों के दिनों में उन्हें अपने रिश्तेदारों से मिलवाने ले जाएं।

pooja

Advertising