जिंदगी में अपनाई गई ये 7 बातें सफल होने में करेंगी आपकी मदद

Wednesday, Apr 18, 2018 - 12:44 PM (IST)

नई दिल्ली : हर इंसान अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है क्योंकि सफलता और पैसा दोनों ही इंसान की जिंदगी के लिए जरुरी चीजें है। लेकिन बहुत कम लोगों का यह सपना पूरा हो पाता है जिनके सपने पूरे हो जाते हैं और वो सफलता की उंचाई पर पहुंच जाते हैं, लेकिन यह नहीं कि आप असफल होने पर आप निराशा से घिर जाएं आप अपनी असफलता से ही सीखते हैं। एेसे में आइए जानते है सफलता पाने के लिए जरुरी कुछ बातों के बारे में 

भरोसा
दूसरों पर नहीं बल्कि खुद पर भरोसा होना बहुत ज़रूरी है। खुद पर भरोसा या अपने उपर आत्मविश्वास एक ऐसी मनोभावना है जो आपके हर काम में आपका सबसे पहला साथी होती है। किसी काम की सफलता के लिए जी-तोड़ मेहनत से पहले आपको खुद पर भरोसा होना चाहिए कि आप काम को अंजाम तक पहुंचा सकेंगे।

हुनर
आपके अंदर हुनर यानी की योग्यता है तो आपको कोई भी रोक  नहीं सकता। आपकी योग्यता आपका सबसे बड़ा हथियार है। एक सफल और असफल व्यक्ति में योग्यता का अंतर ही सबसे प्रमुख अंतर होता है। आप मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन योग्यता के सवाल को हमेशा टाल जाते हैं।

प्लान
किसी भी करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी है कि सही प्लानिंग हो। काम का तरीका व्यवस्थित नहीं है तो न तो जिदंगी व्यवस्थित होगी और न ही दिनचर्या। अधिकांश सीधे लोगों की यही परेशानी रहती है कि वे योजना बनाने का गुर नहीं जानते।

ज़रूरी बदलाव
जीवन में आगे बढ़ने के लिए बदलाव बहुत ही ज़रूरी है। इसके बिना कुछ भी संभव नहीं है। बदलाव समय की ही नहीं, व्यक्तित्व की भी मांग है। यदि आप नहीं बदलेंगे तो समय और आसपास के लोग बदल जाएंगे। ऐसे आप पीछे रह जाएंगे। जो भी जीवन में करना है उसके अनुरूप आप बदलाव करें।  सफलता आपके कदम चूमेगी।

चुनौतियां
करियर में आगे बढ़ने के लिए बहुत ज़रूरी है की रास्ते में आने वाली सारी चुनौतियों को स्वीकार करें। अगर इससे पीछे हट गए तो सफलता नहीं मिलेगी। चुनौती मन और शरीर को लक्ष्य की दिशा में साधकर हमें लक्ष्य केंद्रित बनाती है, जो लोग चुनौती लेने से घबराते हैं, सफलता भी उनसे उतना ही दूर चली जाती है

मज़बूत कदम
किसी भी काम को पूरा करने के लिए आपको उसकी तरफ मजबूती से कदम बढ़ाना होता है। अगर आपके कदम मजबूती से बढ़ते रहेंगे तो आपको विजय ही मिलेगी। अधिकांश लोग केवल इसी उधेड़बुन में पीछे रह जाते हैं कि वे खुद से ही लड़ते रहते हैं। ऐसे लोग जीवन में आगे नहीं बढ़ पाते। आपके साथ ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए।

भावुक न हों
कई बार ऐसे कई काम होते हैं, जिसे हम बस भावुकता की वजह से नहीं करते । आप ऐसा बिलकुल न करें। कई काम ऐसे होते हैं जो आपको साफ-सुथरी सफलता दिला सकते है। लेकिन आप सिर्फ इसलिए नहीं करते कि आपका मन आपके बस में नहीं होता। आगे बढ़ते रहें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

bharti

Advertising