ये पांच सरकारी नौकरियां महिलाओं के लिए है बेस्ट, ऐसे करें तैयारी

punjabkesari.in Saturday, Feb 16, 2019 - 11:32 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को कड़ी टक्कर दे रहीं हैं। हर बाधाओं को पार कर वह नई इबारत लिख रहीं हैं और सफलता प्राप्त कर रही हैं। लेकिन कुछ सरकारी नौकरियां ऐसी भी हैं जो कहें तो महिलाओं के लिए ही बनी हैं। इन नौकरियों में उन्हें हर तरह की सुविधा मिलती है, साथ ही वह इनमें आसानी से सफलता भी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें बस थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी और फिर बेस्ट सरकारी जॉब मिल सकती है।

 

1. बैंक पीओ और क्लर्क
भारतीय में महिलाओं के लिए बैंक क्लर्क और पीओ की जॉब सबसे बेस्ट है क्योंकि इस पोस्ट पर आपको ज्यादा वेतन के साथ-साथ काम के घंटे कम होते हैं और निश्चित होते हैं। भारतीय महिला बैंक भी खुल गया है जो भारतीय महिलाओं के शक्ति का परिचय देते हैं।

 

2. कर्मचारी चयन आयोग
केंद्र सरकार के विभागों लगातार भर्तियां निकलती रहती हैं और महिलाओं को कोटा मिलने की वजह से वह यह जॉब आसानी से पा सकती हैं। आयकर, सीबीआई, सीमा शुल्क एवं आबकारी विभाग महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं।

 

3. भारतीय रेलवे
रेलवे में कई पद महिलाओं के लिए ज्यादा उचित है। इनमें अच्छा वेतन और अन्य लाभ मिलता है। रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा भर्तीकर्ता केंद्र है।


 

4. शिक्षक
भारत में शिक्षकों की नौकरी को राजा की नौकरी कहा जाता है। एक बार किसी को यह जॉब मिल जाती है तो उसकी चांदी ही चांदी होती है। इस पद पर जॉब के लिए हर सार राज्य सरकार और केंद्र सरकार शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन करती है जिसे पास करके आप शिक्षक बन सकते हैं।

 

5.UPSC
संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग में नौकरी का सपना सभी युवा का होता है। इनमें महिलाओं के लिए काफी स्कोप है। इसके लिए महिलाों को काफी टफ होना चाहिए। शारीरिक और मेंटली दोनो रूप से।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja

Recommended News

Related News