इन Fields में करियर बनाने के लिए नहीं पड़ती अच्छे मार्क्स की ज़रूरत

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 03:20 PM (IST)

नई दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के बाद अब बच्चों को रिजल्ट आने का इंतजार है। बोर्ड अधिकारी ने कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं के परिणाम 8 मई से 15 मई के बीच घोषित किए जाने की पुष्टि की है। अगर आपके मार्क्स 12 वीं में कम आते है तो आप करियर की चिंता न करे इसके लिए भी बहुत सारे करियर ऑप्शन आजकल उपलब्ध है। अक्सर स्‍टूडेंट्स डॉक्‍टर या इंजीनियर बनना चाहते हैं लेकिन आजकल तो बहुत सारे ऑप्शन्स है जिसमे स्‍टूडेंट्स अपना करियर बना सकते है। यहां पर आपको कुछ ऐसे ही ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं जो आपको अपने करियर में एक अलग मुकाम हासिल करने में मदद करेंगे। 


फैशन डिजाइनिंग और मीडिया
12वीं की परीक्षा के बाद फैशन डिजाइनिंग और मीडिया एक अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है। इस फील्ड में 10वीं और 12वीं के मार्क्स मायने नहीं रखते हैं। आप 45 फीसदी मार्क्स के साथ भी कोर्स में अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक और ऑनलाइन मीडिया में करियर बना सकते हैं। 


कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग में भी अपना करियर बेहतरीन बना सकते है। कंप्यूटर की फील्ड में वेबसाइट, प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर और ऐप बनाने का काम किया जाता है। 

होटल मैनेजमेंट
होटल मैनेजमेंट भी एक ऐसा कोर्स है जिसमें 12वीं के मार्क्स मायने नहीं रखते हैं। होटल मैनेजमेंट में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News