बोर्ड परीक्षा में पाना चाहते हैं अच्छे MARKS, अपनाएं ये 3 आसान तरीके

Tuesday, Jan 30, 2018 - 12:21 PM (IST)

 नई दिल्ली : जैसे कि हम सब को पता है एग्जाम आने वाले हैं। किसी भी विद्यार्थी के लिए एग्जाम  का टाइम बहुत गंभीर होता है, खासतौर पर अगर बात बोर्ड के एग्जाम  की हो तो। परीक्षा  में अच्छे माक्स लाने के हर छात्र डट के मेहनत करता है। लेकिन कई बार पूरी मेहनत करने के बाद भी वे अच्छे मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाते और इसका कारण भी समझ नहीं पाते। दरअसल उनकी तैयारी में कोई कमी नहीं होती बल्कि उनकी तैयारी करने का तरीका उन्हें कम मार्क्स दिलवाता है। तो आइए जानते हैं वे 3 तरीके, जिन्हें अपनाने से स्टूडेंट्स  में एग्जाम  अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। 

बेहतर टाइम टेबल जरूरी
बोर्ड की परीक्षा या किसा भी परीक्षा में बेहतर मार्क्स लाने के लिए जरूरी है कि आप सभी सब्जेक्टर को महत्ता दें। इसके लिए जरूरी है कि आप पहले यह डिसाइड करें कि आपको दिन रात मिलाकर कितने घंटे की पढ़ाई करनी है। एक बार यह डिसाइड होते ही आप सभी सब्जेक्ट को बराबर समय देते हुए अपना टाइम टेबल तैयार कर लें। टाइम टेबल में रीविजन करने का भी समय रखें जो आपको हर दिन के हिसाब से पढ़ी गई चीजों को दोहराने का मौका देगा। 


नोट जरूर बनाएं
बोर्ड की परीक्षा के नजदीक आते ही तैयारी करने का समय कम बचता है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप जिस भी सब्जेक्ट को टाइम टेबल के मुताबिक पढ़ रहे हैं उसका नोट जरूरी तैयार करे। नोट तैयार करने से हमारा मतलब है आप पढ़ाई के क्रम में जिस भी चीज को अहम मानते हैं उसे कॉपी में जरूर लिखें। इससे परीक्षा के नजदीक आते ही आपको इन सभी चीजों को दोहराने में मदद मिले सकती है। 


सब्जेक्ट को लेकर करें चर्चा
परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए दोस्तों के साथ पढ़ी गई चीजों को लेकर चर्चा करना भी काफी लाभदायक  सकता है। ऐसा करने से आपको यह मालूम चलेगा कि आपने कितना सही पढ़ा है। 

Advertising