यहां जल्द ही भरे जाएंगे रिक्त पद

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2017 - 04:36 PM (IST)

नई दिल्ली : नेहरू युवा केंद्र के तहत राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के जिलाभर में 12 पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक युवक-युवतियां 6 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नेहरू युवा केन्द्र के लेखाकार विजय भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक से 2 स्वयंसेवक भर्ती किए जाएंगे। ये स्वयंसेवक 2 वर्ष के लिए रखे जाएंगे, जिन्हें 5 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थी विभाग की साइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.ओआरजी.एनवाईकेएस पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बनने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल, 2017 को 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक का चयन साक्षात्कार के माध्यम से ही होगा। इसकी तिथि के बारे में आवेदनकर्ताओं को सूचित कर दिया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News