अमीरों में होती हैं ये खास आदतें , जानें आपमें है या नहीं ?

punjabkesari.in Monday, Nov 05, 2018 - 03:06 PM (IST)

नई दिल्ली : आज के इस कॉम्पिटीशन के दौर में किसी से भी पूछा जाए कि उसका सपना क्या है, तो निश्चित तौर पर उसका जवाब होगा कि वह अमीर बनना चाहता है। दुनिया भर में हुई ज्यादातर स्टीडज में पता चला है कि अमीर बनना किस्‍मत से ज्‍यादा मेह‍नत और स्ट्रैटजी का खेल है। अमेरिका में करवाए गए एक सर्वे के मुताबिक, अमीरी कभी भी पैतृक नहीं होती है। ज्‍यादातर लोगों को अमीरी विरासत में नहीं मिली, बल्‍कि किसी न किसी खास क्‍वालिटी के जरिए वह सफल और अमीर बने। सफलता और मानव व्‍यवहार पर ब्‍लॉग लिखने वाले डैन शावबेल के मुताबिक, अमीर लोगों की कुछ खास आदतें होती हैं। उन्‍होंने दुनिया भर के करीब 1200 सीईओ, लेखक, सेलिब्रिटी, राजनेता और आंत्रप्रेन्‍योर पर स्टडी करने के बाद यह निष्‍कर्ष निकाला है।आइए, जानते हैं इन्‍हीं खास बातों के बारे में। 

नहीं देखते चांद-तारे तोड़ने के सपने 
अमीर सपने देखते हैं, लेकिन हवा में नहीं। उनके सपने चांद-तारे तोड़ने वाले नहीं होते हैं, बल्कि हकीकत के करीब होते हैं। उनका गोल तय होता है। वे रोज सुबह उठते हैं और पूरे दिन के लिए उनके पास पहले से ही प्‍लान होता है। वह प्‍लान उनके पहले से ही तय गोल को पूरा करने का होता है।

खुद पर भरोसा, किस्मत पर कम 
दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्‍ाण है कि उन्‍हें पता होता है कि वह अपनी किस्‍मत खुद लिखेंगे, किसी के भरोसे जीवन की राह नहीं निकलेगी। यह सब सिर्फ कड़ी मेहनत के बूते ही संभव हो सकता है। वे अपने आपको कल से आगे रखने के लिए रोज कुछ न कुछ नया ट्राई करते हैं।

असफलता से सीखना
अमीर बनने का पहला लक्षण। अमीर और सफल लोगों को यह पता होता है कि असफलता दरअसल निराशा में नहीं डुबोती, बल्कि आपको सफलता की राह सिखाती है। असफलता से आपको सही रास्‍ते का पता चलता है। आप जान चुके होते हैं कि जिस रास्‍ते पर दरअसल आप थे, वह सही नहीं था। इससे आपको बेहतर फैसले लेने की ताकत मिलती है।

खुद के लिए जवाबदेह
अमीर बनने वालों में एक और खास बात यह होती है कि वे खुद के लिए जवाबदेह होते हैं। किसी दूसरे की बजाय अपने आप पर ज्‍यादा भरोसा करते हैं। किसी मुश्किल का खुद हल निकालते हैं। अगर कोई गलती करते हैं तो वो उसकी जिम्‍मेदारी लेते हैं। साथ ही, इस बारे में भी सोचना शुरू कर देते हैं कि आगे कैसे बढ़ना है

अपनी बात कहने का हुनर
अमीर बनने वालों में यह सबसे बड़ी क्‍वालिटी होती है कि उन्‍हें अपनी बात कहनी आती है। ऐसे लोग हमेशा अच्‍छे कम्‍युनिकेटर होते हैं। उन्‍हें पता होता है कि आप किस बात पर नाराज होंगे और किस बात पर खुश। वह आपके हिसाब से बात करते हैं। यही कारण है कि वे अपने पेशे में सफलता की सीढ़ी तेजी के साथ चढ़ते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News