Oxford Dictionary में शामिल हुए नए शब्द, क्या आप जानते हैं?

Monday, Sep 12, 2016 - 06:32 PM (IST)

 नई दिल्ली:  हम अक्सर  लोगों को कई बार इंग्लिश के एेसे शब्दों का प्रयोग करते हुए देखते हैं जिनके बारे में बारें में हमें नहीं पता होता या हमने उन शब्दों को पहले नहीं सुना होता । उन शब्दों का मतलब जानने   के लिए बम डिक्शनरी का प्रयोग करते हैं। हॉल में ही  अॉक्सफोर्ड डिक्शनरी में  ‘योलो’, ‘क्लिक्टिविज्म’ जैसे  1000  नये शब्दों को शामिल किया गया हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2000 से  अॉक्सफोर्ड डिक्शनरी  में साल में  चार बार  यानि मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में नये शब्द जोड़े जाते हैं।  इस बार   ब्रिटिश उपन्यासकार रोआल्ड डाल की 100वीं जयंती के अवसर पर इस तिमाही के अपडेट में उनके लेखन से जुड़े कई शब्दों को शामिल किया गया है। इनमें ‘स्पलेंडिफेरस’, ‘ह्यूमेन बीन’, लूंपा’ और ‘डालेस्क’ जैसे शब्द शामिल हैं।   

यू आेनली लिव वन्स’ के लिए पहली बार वर्ष 1996 में ‘योलो’ का प्रयोग किया गया था। यह शब्द छात्रों और युवाओं में काफी लोकप्रिय है, जिसका अभिप्राय है ‘आप केवल एक बार जन्म लेते हैं।’  वहीं ‘क्लिक्टिविज्म’ शब्द को ऑनलाइन माध्यमों से क्रांति फैलाने के प्रयास के तौर पर जोड़ा जाता है।  इसके अलावा ‘जेंडर ब्लड’ जैसे शब्द को भी इस बार के अपडेट में शामिल किया गया है। यह शब्द वैसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिनके लिंग में समय के साथ परिवर्तन होता है।  ‘मूब्स’ शब्द को भी इसमें शामिल किया गया है। इस शब्द का इस्तेमाल पुरूषों की छाती पर के अतिरिक्त मांस के लिए किया जाता है। 

Advertising