सिविल सेवा के लिए अधिकतम आयु 27 साल!

Saturday, Dec 22, 2018 - 05:34 PM (IST)

 

नई दिल्ली : नीति आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वोले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिये अधिकतम आयु सीमा मौजूदा 30 साल से कम कर 27 साल किये जाने का सुझाव दिया है। आयोग ने 2022-23 तक इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की वकालत की है।

हाल ही में जारी किए गए ‘नये भारत के लिये रणनीति’ दस्तावेज में आयोग ने सभी सिविल सेवाओं के लिये एकीकृत परीक्षा आयोजित करने पर भी जोर दिया है। दस्तावेज में कहा गया है कि सिविल सेवाओं के लिये सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में अधिकतम आयु सीमा 2022-23 तक चरणबद्ध तरीके से कम कर 27 साल की जानी चाहिए। इसमें यह भी कहा गया है कि केंद्र तथा राज्य स्तर पर फिलहाल 60 से अधिक अलग-अलग सिविल सेवाएं हैं।

pooja

Advertising