गर्भवती महिलाएं घर बैठे कमा सकती हैं हजारों रुपए, जानिए कैसे?

punjabkesari.in Monday, Oct 24, 2016 - 03:05 PM (IST)

नई दिल्ली: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं अपनी जॉब से दूरी बना लेती है लेकिन उसके बाद उन्हें घर पर पूरे दिन बोर होना पड़ता हैं। लेकिन जिनकी प्रेग्नेंसी नार्मल होती हैं वह आसानी से कामकाज कर पाती है। इस बदलते जमाने में ऐसी कई नौकरियां मौजूद है जिन्हें प्रेगेनेंट महिलाएं घर बैठे कर हज़ारों की तादाद में पैसा कमा सकती हैं। बस आपके पास समय होना चाहिए। अाज हम अापको एेसी जॉब के बारे में बताएगे जो प्रेग्नेंट महिलाअों के लिए बेस्ट है।

ऑनलाइन टीचिंग-
अगर बच्चों को पढाने में अापकी रुचि है तो आपको कुछ ऐसे साइट्स के बारे में  जानना होगा जो ऑनलाइन बच्चों को पढ़ाते हैं। आप उनसे संपर्क करके इस बारे में बात कर सकते हैं। इस जॉब की खासियत यह है कि आपको कुछ घंटे में ही इस काम को समाप्त कर सकती हैं।

वेबसाइट डेवलपमेंट/वेब डिजाइनिंग-
इस जॉब की खासियत यह है कि इसमें अापको अच्छी सैलरी मिलेगी। अाप घर बैठी ही डेटा एंट्री, टाइपिंग और ट्रांसक्रिप्शन जैसे काम कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News