Tamil Nadu Result: 12वीं के नतीजे जारी, tnresults.nic.in पर करें चेक

Wednesday, May 16, 2018 - 10:34 AM (IST)

तमिलनाडु : तमिलनाडु बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। स्कूल एजुकेशन मिनिस्टर के.ए सेनकोटईया ने सुबह 9.30 बजे घोषित किए। स्टूडेंट्स tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in, dge2.tn.nic.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।स्कूल मिनिस्टर एजुकेशन ने बताया कि स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। 

 
इस साल 91.1 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं की कक्षा की परीक्षा फरवरी-मार्च 2018 को हुए थे। 12 अप्रैल 2018 से उत्तर पत्रक का मूल्यांकन किया गया था।  तमिलनाडु में सबसे अच्छा रिजल्ट विरुधनगर (97 फीसदी) और इरोड (96.3 फीसदी) में आया है।


इस साल लड़कियों ने बाजी मारी। लड़कियां 94.1 फीसदी बच्चे पास हुईं तो वहीं लड़के 87.7 फीसदी पास हुए।  8 लाख 98 हजार स्टूडेट्स ने परीक्षा दी थी। 2016 में 91.4% स्टूडेंट्स पास हुए थे।


 

pooja

Advertising