जल्द सफलता पाने के लिए बातचीत करते समय अपनाएं ये ट्रिक्स

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 02:38 PM (IST)

नई दिल्ली : अपनी जिंदगी में सारे लोग सफलता पाने के चाहत रखते है और सफलता के लिए निंरतर प्रयास भी करते रहते है, लेकिन कई बार इतने प्रयास करने के बाद आप सफल नहीं हो पाते। लेकिन कई बार सही तरीका न पता होने के चलते लोगों को सफलता नहीं मिलती। लेकिन सफल व्यक्तियों की बात सुनी जाए तो सफलता पाना इतना कठिन भी नहीं है। अगर किसी के मन में सफल होने की इच्छा है यह  ट्रिक्स उसको मुकाम तक पहुंचा सकती हैं।

लिजेंडरी इन्वेस्टर और बर्कशायर हाथवे के सीईओ वारेन बफे को करियर की शुरुआत में एक सीख मिली थी, और वह सीख थी- सही तरीके से अपने कार्य को नहीं किया, तो आपका स्मार्ट आइडिया भी फ्लॉप हो जाएगा। इस सीख की बदौलत आज वो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं। बफे के इन सुझावों को फेसबुक के सीओओ शेरली सैंडबर्ग, अरबपति रिचर्ड ब्रेनसन और सीरियल आंत्रप्न्योर और इन्वेस्टर मार्कस लेमोनिस ने भी फॉलो किया है। अगर आप भी बोल-चाल में अमीरों की इन ट्रिक्स को फॉलो करेंगे तो आपको सफलता आसानी से मिल सकती है

नोट बनाएं, पूरा ड्राफ्ट नहीं
अमीर लोग या एक सफल व्यक्ति भाषण के दौरान शायद की कभी पेपर देखते हैं। ऐसे लोग भाषण की पूरी स्क्रिप्ट लिखने के बजाए प्वाइंट्स नोट्स करते हैं जिस पर उन्हें बोलना होता है। ऐसा करने से आपमें आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। वारेन बफे कभी बोलते समय पेपर की तरफ नहीं देखते हैं। वो प्वाइंट्स के हिसाब से बोलते हैं। 

एनर्जेटिक बने
अमीर लोगों की एक खास पहचान होती है कि हमेशा मुस्कराते रहते हैं। एक साइंटिफिक स्टडीज के अनुसार, मुस्कराने से शरीर में एक हार्मोंस प्रवाहित होता है, जिससे मूड बूस्ट होता है। बफे अपने निवेश और पैसे को लेकर पैशनेट थे, जिसकी वजह से उन्हें युवावस्था में ही सफलता मिल गई। उनमें ये उत्साह उनके भाषण और इंटरव्यू और सुनने की आदत से आया।

दूसरों को क्रेडिट देना ना भूलें
एक सफल व्यक्ति अपनी सफलता का श्रेय दूसरों को भी देता है। ऐसा करने से उस व्यक्ति का विश्वास आपके ऊपर बढ़ता है।

बॉडी लैंग्वेज पर दें ध्यान
व्यक्ति के बॉडी लैंग्वेज से उसका आत्मविश्वास झलकता है। सफल व्यक्ति अपने बॉडी लैंग्वेज से अपने कर्मचारियों को अच्छी तरह समझा सकता है। इसलिए अपने कर्माचारी से बात करते समय हमेशा उनकी आखों में देखकर बात करें। साथ ही बोलने की टोन, चेहरे का हाव-भाव भी स्पष्ट होना चाहिए। अगर आप खुद ही नर्वस होंगे तो आप दूसरे लोगों को क्या समझा पाएंगे।

दूसरों की भी सुनें
वर्जिन एयरलाइंस के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन का कहना है कि यह महत्वपूर्ण है कि आप कैसे अच्छा बोलते हैं, लेकिन यह भी उतनी ही महत्वपूर्ण है कि आप कितना अच्छा सुनते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के लिए बोलने से ज्यादा सुनें। ब्रेनसन के मुताबिक, अगर आप नहीं सुन रहे हैं, तो कुछ खो रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News