Coronavirus: घर पर कैद छात्रों को रखना है व्यस्त तो ये स्टडी ऐप्स है बेस्ट

Wednesday, Apr 01, 2020 - 04:06 PM (IST)

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन की स्थिति बन गई है, सरकार ने सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए है। ऐसे में स्टूडेंट्स घर पर कैद होकर रह गए है। इस हालात में समय बिताने के लिए अधिकतर बच्चे मोबाइल में विडियो देखते रहते हैं लेकिन आप अपने बच्चे के इस खाली समय का इस्तेमाल उसके ज्ञानवर्धन में कर सकते हैं। ऑनलाइन बहुत सी ऐप है जिनके माध्यम से बच्चों को घर में व्यस्त रख सकते हैं।

जानें जरूरी ऐप
बच्चों को घर में व्यस्त रखने के लिए ये कुछ ऐप है ---

1. ड्रैगन बॉक्स
यह बच्चों के लिए एक लर्निंग ऐप है इसमें बच्चे कई भाषाओं में सीख सकते हैं।  इससे बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिलता है।

2. क्विक मैथ
इस ऐप के जरिए आप अपने बच्चे के अंदर गणित के प्रति दिलचस्पी पैदा कर सकते हैं। इसमें बच्चे को नंबर की समस्याएं सुलझाने का मौका दिया जाता है जिससे उनकी गणित के प्रति दिलचस्पी बढ़ती है।

3. साइंस 360
इस ऐप में साइंस इंजिनियरिंग, एडवांस साइंस आदि की जानकारी बच्चों के लिए होती है। इसे नैशनल साइंस फाउंडेशन ने बनाया है। इस ऐप में दिया गया कॉन्टेंट हर हफ्ते अपडेट किया जाता है और इसमें हाई क्वालिटी का कंटेंट हमेशा उपलब्ध होता है। इसमें 360 डिग्री की इमेजिस से बच्चों को काफी कुछ समझने को मिलता है।


 

Riya bawa

Advertising