NTSE Result 2020 : स्टेज-II परीक्षा का परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Friday, Jun 25, 2021 - 02:45 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन स्टेज-II परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर परिणाम जारी किए गए हैं,  ऐसे में सभी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वह अपने परिणाम रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर कर चेक कर सकते हैं। वहीं, उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर भी परिणाम चेक कर सकते हैं। 

उम्मीदवार ध्यान दें, अगर  प्राप्त अंकों में किसी भी तरह की गलती है तो छात्र  ntseexam. ncert @nic.in पर अपने प्रश्नों के साथ मेल कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि प्रश्न 10 दिनों के भीतर भेजे जाने चाहिए। वहीं अंतिम परिणाम, मेरिट सूची के साथ, 15 जुलाई, 2021 को अस्थायी रूप से घोषित किया जाएगा।

ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं। इसके बाद लेटेस्ट अपडेट सेक्शन पर जाएं।
यहां होमपेज पर उपलब्ध 'लेटेस्ट अपडेट' सेक्शन पर जाएं।
एनटीएसई चुनें या वैकल्पिक रूप से, यहां सीधे लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन एंटर करें।
इसके बाद फेज 2 के लिए एनटीएसई परिणाम 2020 दिखेगा। इसे डाउनलोड कर लें।

डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

 

rajesh kumar

Advertising