SSC स्टेनो ग्रेड सी और डी के लिए इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन

Friday, Sep 28, 2018 - 03:18 PM (IST)

नई दिल्ली:  स्टाफ सिलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया यानी SSC जल्द ही स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए भर्ती करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शनिवार यानी 29 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। नोटिफिकेशन को एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया जाएगा जो भी कैंडिडेट्स स्टेनो सी और डी के एग्जाम के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे एसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर चेक सकते हैं। 


स्टेनो के एग्जाम के लिए ऐप्लिकेशन प्रक्रिया नोटिफिकेशन आने के साथ ही यानी 29 सितंबर से ही शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है। स्टेनो ग्रेड सी और डी की यह परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंगलिश लैंग्वेज का टेस्ट लिया जाएगा। 
 

pooja

Advertising