10 साल तक की लड़कियां पर सोशल मीडिया का पड़ रहा बुरा असर

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 10:31 AM (IST)

लंदन: यूनिवर्सिटी ऑफ एस्सेक्स की एक रिसर्च में दावा किया गया है कि 10 साल तक की जो लड़कियां सोशल मीडिया पर रोज एक घंटे से ज्यादा समय बिताती हैं किशोरावस्था में उनमें दिमागी परेशानी का खतरा मंडराता रहता है।


डा. कारा ब्रुकर का कहना है कि अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देते रहना चाहिए और बाहर खेलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। वहीं आफिस फार नैशनल स्टैटिस्टिक्स (ओ.एन.एस.) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 8 में से एक बच्चा हर रोज करीब 3 घंटे सोशल मीडिया पर बिताता है। ये आंकड़े 4 साल में दोगुने तक बढ़े हैं। इसमें लड़कियों की संख्या लड़कों की अपेक्षा ज्यादा है।

15 साल तक के बच्चों पर किया गया अध्ययन
आफिस फार नैशनल स्टैटिस्टिक्स ने 2011-12 में और 2015-16 में 10-15 साल तक के बच्चों की ऑनलाइन क्रियाओं का सर्वे किया। इसमें खुलासा हुआ कि 3 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर बिताने वाले लड़कों में 4.9 से 8.3 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई। 2011-12 में 4410 बच्चों पर सर्वे किया गया। वहीं 2015-16 में 3616 बच्चों पर सर्वे किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News