झारखंड पोस्टल और नॉर्थ ईस्‍ट पोस्‍ट सर्कल के लिए सेलेक्‍शन लिस्‍ट जारी, डायरेक्‍ट लिंक से करें चेक

Saturday, May 29, 2021 - 12:38 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: भारतीय डाक विभाग ने झारखंड पोस्टल सर्कल और नॉर्थ ईस्‍ट पोस्‍ट सर्कल के लिए GDS भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर सेलेक्‍शन लिस्‍ट जारी हुई है। जिन उम्मीदवारों को नाम लिस्ट में शामिल हैं, वे आगे के चरण की भर्ती के लिए सिलेक्ट हुए हैं।

बता दें कि, झारखंड पोस्‍टल सर्किल के लिए DH DN धनबाद, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, पलामू, रांची, संथाल परगना और सिंहभूम के लिए कुल 1114 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें चार उम्मीदवारों के परिणाम रोक लिए गए हैं। वहीं, नार्थ ईस्ट के 948 पदों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। फिलहाल मेरिट लिस्ट के आधार पर अभी उम्मीदवारों का चयन हुआ है और डॉक्‍यूमेंट वेरिफकेशन के बाद फाइनल सेलेक्शन किया जाएगा।

India Post GDS Result 2021: ऐसे करें डाउनलोड 
आधिकारिक वेबसाइट appost.in पर जाएं।
रिजल्‍ट के सेक्‍शन पर क्लिक करें।
यहां नॉर्थ ईस्‍ट और झारखण्‍ड पोस्‍ट सर्किल का ऑप्‍शन दिखेगा।
अपने डाक सर्कल के लिंक पर क्लिक कीजिये और pdf फाइल आपके सिस्‍टम में डाउनलोड हो जाएगी।
इस फाइल को खोलें और इसमें अपना परिणाम चेक करें।

परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

rajesh kumar

Advertising