निगम स्कूलों में होंगे SMART BOARD

Thursday, Sep 20, 2018 - 12:00 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के महापौर, बिपिन बिहारी सिंह ने बुधवार को मयूर विहार, पॉकेट-4 स्थित निगम प्रतिभा विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्वी नगर निगम के शिक्षा निदेशक, अशोक कुमार और अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि बच्चों को चॉक के कणों से होने वाली सांस संबंधी परेशानियों से निजात दिलाई जा सके। शिक्षा ही ऐसा साधन है जिसके माध्यम से देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है।

pooja

Advertising