पुड्डुचेरी में भारी बारिश के कारण स्कूलों की छुट्टी, अगले दो दिन तक वर्षा बारिश का अनुमान
Sunday, Feb 21, 2021 - 07:19 PM (IST)
एजुकेशन डेस्क: पुड्डुचेरी प्रशासन ने यहां भारी बारिश के मद्देनजर पहली से नवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए छुट्टी की घोषणा की है। पुड्डुचेरी और उसके उपनगरों में रविवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की गयी है।
Inspected Rain water stagnated areas across Rainbow Nagar, Kamarajar Nagar Constituency #Puducherry pic.twitter.com/PKUrO5nFCi
— V.Narayanasamy (@VNarayanasami) February 21, 2021
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले दो दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। यहां सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।