Oxford ने "संविधान" को घोषित किया ‘साल का सबसे लोकप्रिय हिंदी शब्द’

Tuesday, Jan 28, 2020 - 04:39 PM (IST)

नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ‘साल का सबसे लोकप्रिय हिंदी शब्द’ घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस की ओर से "संविधान" को साल 2019 का हिन्दी शब्द चुना गया है। यह शब्द बीते साल की प्रकृति, मिजाज़, माहौल और मानसिकता को व्यक्त कर सकता है और इसे इसके स्थायी सांस्कृतिक महत्त्व के कारण चुना गया है। 

Oxford Languages की वेबसाइट पर दी गए जानकारी के मुताबिक साल के हिन्दी शब्द के चुनाव के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने हिन्दी बोलने वालों से अपने फ़ेसबुक पृष्ठ के माध्यम से सुझाव मांगे थे। ऑक्सफ़ोर्ड ने जनवरी 2020 में हिन्दी बोलने वालों से ‘वर्ष के हिन्दी शब्द' के बारे में सुझाव मांगे, तो इसकी उत्साहजनक प्रतिक्रया हुई। 

जनता ने सैकड़ों विविध एवं विचारशील प्रविष्टियां भेजीं लेकिन ऑक्सफ़ोर्ड ने उन पर विचार-विमर्श किया और फिर एकमत निर्णय लिया। संविधान' किसी राष्ट्र या संस्था द्वारा निर्धारित किए गए वह लिखित नियम होते हैं जिसके आधार पर उस राष्ट्र या संस्था का सुचारू रूप से संचालन किया जा सके। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। 

Riya bawa

Advertising