AISSEE 2021 Result : सैनिक स्कूल एंट्रेंस रिजल्ट aissee.nta.nic.in पर जारी, करें चेक

Saturday, Mar 13, 2021 - 04:42 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया है, वह अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। 

इस प्रवेश परीक्षा के जरिए सैनिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए AISSEE 2021 का आयोजन किया जाता है। एनटीए ने देश भर के 176 शहरों में 381 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। 

यहां क्लिक करके चेक करें अपना परिणाम

ऐसे चेक करें परिणाम
आधिकारिक साइट aissee.nta.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर AISSEE 2021 NTA Score के लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि भरकर सबमिट करें।
स्क्रीन पर परिणाम आएगा और इसे चेक करें या डाउनलोड कर लें।

rajesh kumar

Advertising