RSMSSB JE Recruitment 2020: जूनियर इंजीनियर के 1054 पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

punjabkesari.in Saturday, Feb 15, 2020 - 09:35 AM (IST)

नई दिल्ली: अगर आप काफी समय से किसी नौकरी की तलाश कर रहें हो तो अब आपका इंतजार खत्म हो जाएगा। बता दें कि राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर के कुल 1054 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन मांगे है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। 

पद विवरण 
सिविल (ग्रेजुएट) - 276 पद
सिविल (डिप्लोमा) - 69 पद
इलेक्ट्रिकल (ग्रेजुएट) - 29 पद
इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) - 6 पद
जल संसाधन विभाग
सिविल (ग्रेजुएट) - 149 पद
सिविल (डिप्लोमा) - 307 पद
इलेक्ट्रिकल (ग्रेजुएट) - 2 पद
इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) - 4 पद
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट
सिविल (ग्रेजुएट) - 66 पद
सिविल (डिप्लोमा) - 69 पद
राजस्थान स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड
सिविल(ग्रेजुएट)  - 59
सिविल (डिप्लोमा) - 15
इलेक्ट्रिकल (ग्रेजुएट)  - 4
इलेक्ट्रिकल (डिप्लोमा) - 1

शैक्षणिक योग्यता 
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग अनुशासन में डिप्लोमा या डिग्री की हो। 

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। 

ये हैं जरूरी तारीखें 
आवेदन शुरू होने की तारीख- 4 मार्च 2020 
आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि-2 अप्रैल 2020 

आवेदन शुल्क 
आवेदन शुल्क वर्गों के अनुसार बांटा गया है। 
सामान्य / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए (For Gen / UR and EWS) - 450 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) - 350 रुपये
अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST / PH) - 250 रुपये

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन 
उपरोक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट rajasthan.gov.in पर अप्लाई कर सकते है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Riya bawa

Recommended News