RRC Group D Recruitment 2019: हिन्दी में पढ़ें रेलवे ग्रुप डी भर्ती का पूरा नोटिफिकेशन

Tuesday, Mar 19, 2019 - 04:37 PM (IST)

एजुकेशन डेस्कः आरआरसी ग्रुप डी की 1.03 लाख भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल, 2019 है। 10वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए 18 से 33 आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी के लिए 3 वर्ष और एससी, एसटी कैटेगरी के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है। 

वहीं RRB Group D Result घोषित किया जा चुका है। RRB ALP Technician 2nd stage Result का भी इंतजार है। पिछले साल रेलवे में 1,40,000 भर्तियां निकली थीं। अब पिछले एक महीने में रेलवे में और 1.42 लाख नई नौकरियां निकली हैं। यही नहीं आने वाले 2 वर्षों में और एक लाख भर्तियां निकाले जाने की योजना है। 

 

ऐसे में रेलवे में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए अपना सपना साकार करने का ये अच्छा समय है। अगर 2018 की RRB Group D , ALP Technician भर्तियों में उनका सेलेक्शन नहीं होता है तो वह निराश होने की बजाय अपनी तैयारी जारी रखें, उनका सेलेक्शन 2019-2020 की भर्ती में हो सकता है। 23 जनवरी, 2019 को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की थी कि रेलवे में और 2.50 लाख नौकरियां निकलेंगी। रेल मंत्री ने कहा था- 'अभी 1.50 लाख भर्तियों की परीक्षा प्रक्रिया चल रही है, सवा दो लाख से अढ़ाई लाख और भर्तियां निकलेंगी। इस हिसाब से रेलवे करीब 4 लाख नौकरियां दे रहा है।'


 

Sonia Goswami

Advertising