Railway Jobs: जल्द होगी 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती

Thursday, Feb 14, 2019 - 01:22 PM (IST)

नई दिल्ली:  रेलवे में नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है कि जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) बंपर भर्तियां निकालने वाला है। रेलवे 2019-20 में 2 लाख 30 हजार पदों पर भर्तियां करेगा। ये भर्ती 2 फेज में होगी। 

पहले फेज में 1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती की जाएगी। जबकि दूसरे फेज में 99 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. रेलवे भर्ती बोर्ड के अधिकारी ने NDTV को बताया, ''1 लाख 31 हजार 428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।  फिलहाल हम एम्प्लॉयमेंट न्यूज (Employement News) में 23 फरवरी को एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करेंगे. जबकि डिटेल में नोटिफिकेशन जारी करने में अभी समय लगेगा क्योंकि अभी हमें हर विभाग में कितने पदों पर भर्ती होनी है, इसकी गणना करनी होगी। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षण नियमों को भी लागू करना होगा.'' आपको बता दें कि दूसरे फेज की भर्ती 2020 में होगी। जिसके लिए नोटिफिकेशन अगले साल मई या जून में जारी किया जाएगा। इन दोनों ही भर्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। 10 फीसदी आरक्षण के अंतर्गत 23 हजार पद आरक्षित होंगे।
 

pooja

Advertising