RRB Recruitment 2018 : इस दिन जारी हो सकते है ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे

Monday, Feb 04, 2019 - 02:14 PM (IST)

नई दिल्ली : रेलवे की ओर से निकाली गई गुप्र सी और गुप्र डी के पहले चरण की परीक्षाओं का दौर खत्म हो चुका है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अभी भी रिजल्ट का इंतजार कर रहे है, लेकिन अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म होने वाला है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 15 से 20 फरवरी के बीच जारी कर दिया जाएगा। जैसे ही आरआरबी ग्रुप डी परिणाम की घोषणा होती है, उम्मीदवार संबंधित आरआरबी (जैसे आरआरबी इलाहाबाद, आरआरबी अहमदाबाद, आरआरबी चंडीगढ़, आरआरबी चेन्नई, आरआरबी मुंबई और आरआरबी पटना) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। गौरतलब है कि इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर से दिसंबर तक किया गया था। 

भारतीय रेलवे की एक आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, 2.3 लाख से अधिक भर्तियोम को भरने के लिए आगामी महीनों में दो चरणों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ये भर्तियां अगले दो सालों में दो चरणों में आयोजित किए जाने की उम्मीद है। 1,31,328 पदों की नई भर्ती का पहला चरण फरवरी-मार्च, 2019 के महीने में शुरू किया जाएगा।भारतीय रेलवे के अनुसार, लगभग 99,000 कर्मियों की भर्ती का दूसरा चरण रिटायरमेंट के बाद शुरू किया जाएगा। 

bharti

Advertising