RRB Recruitment 2018 : परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाएं 32 हजार पद

punjabkesari.in Friday, Aug 03, 2018 - 06:28 PM (IST)

नई दिल्ली : रेल मंत्रालय ने समूह ‘घ’ की भर्ती प्रक्रिया के दौरान स्वीकृत पदों की संख्या में 32 हजार की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।  रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समूह ‘घ’ में 90 हजार पदों के लिये जारी भर्ती प्रक्रिया के दौरान पदों की संख्या अब बढ़ाकर 1,32,646 कर दी गयी है।

गोयल कहा कि इससे पहले यह 90 हजार से बढ़ाकर 99 हजार की गयी थी और अब इसमें लगभग 32 हजार का इजाफा किया गया है। रेलवे में ठेकार्किमयों की भर्ती और नियमित करने से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मौजूदा भर्ती प्रक्रिया के दायरे वाले सभी पदों पर स्थायी नियुक्ति होगी। उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय ने तकनीशियन और असिस्टेंट लोको पायलट सहित समूह घ के अन्य पदों पर देशव्यापी भर्ती अभियान शुरु किया है। इसके लिये परीक्षा प्रक्रिया चल रही है।  
PunjabKesari
रेलवे में महिलार्किमयों को बढ़ावा देने के सवाल पर उन्होंने स्वीकार किया कि इस श्रेणी के पदों पर कठिन सेवा शर्तों के कारण महिलायें कम संख्या में आवेदन करती हैं। रेल सेवाओं में सुधार के उपायों से जुड़े एक अन्य पूरक प्रश्न के जवाब में गोयल ने कहा कि रेल संचालन से लेकर प्रबंधन और सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिये मंत्रालय द्वारा सात हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि से नयी मशीनों की खरीद की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bharti

Recommended News

Related News