Bihar B.Ed CET परीक्षा के परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Saturday, Mar 23, 2019 - 10:08 AM (IST)

एजुकेशन डेस्कः बिहार नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय ने बिहार शिक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा, बी.एड. CET परिणाम 2019 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन परीक्षा परिणाम को देख सकते हैं। अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
 

आपको बता दें की, यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा, बी.एड. CET 10 मार्च 2019 को 124 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 81, 187 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनके बी.एड. CET परीक्षा 2019 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट यानी biharcetbed.com पर अपडेट कर दिए गए हैं।

 
अपने परीक्षा परिणाम को देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें।
-आधिकारिक वेबसाइट, यानी biharcetbed.com पर जाएं।
-परिणाम टैब पर क्लिक करें।
-उस लिंक पर क्लिक करें जो बी.एड. सीईटी परिणाम 2019 है।
-आवश्यक जानकारी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-परिणाम की जांच करें।
-अब एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

Sonia Goswami

Advertising