UGC NFPwD 2021: दिव्यांग कैंडिडेट्स से स्कॉलरशिप के लिए मांगे आवेदन, 15 फरवरी तक करें अप्‍लाई

punjabkesari.in Sunday, Jan 31, 2021 - 03:52 PM (IST)

एजुकेशन डेस्क: उच्चतर शिक्षा नियामक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने ईयर 2020-21 के लिए नेशनल फेलोशिप फॉर पर्सन्स विद डिसेविलिटीड (NFPwD) के लिए आवेदन मांगे हैं।विकलांग कैटेगरी में आने वाले भारतीय नागरिक जो एम.फिल. या पीएचडी करना चाहते हैं, वे नेशनल फैलोशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in/ugc_schemes पर विजिट कर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं। 

स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत कुल 200 उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया जाएगा। इनमें से 15 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति और 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन में मिले अंकों के प्रतिशत के आधार पर उम्मीदवारों का चुना जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को चुना जाएगा उन्हें पांच सालों तक स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। 

ये डॉक्‍यूमेंट्स हैं जरूरी
डोमेसाइल सर्टिफिकेट।
विकलांग प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी।
जाति प्रमाण पत्र।
रंगीन फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी।
मास्टर्स डिग्री मार्कशीट की स्कैन कॉपी।
एमफिल, Phd के लिए एडमिशन का एप्लीकेशन।

स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें आवेदन
ऑफिशइयल वेबसाइट ugc.ac.in/ugc_schemes पर जाएं।
होमपेज पर अप्‍लाई लिंक पर क्लिक करें। 
अब अपना जाति और विकलांगता प्रमाण पत्र सहित अन्‍य जानकारी भरकर सबमिट करें।
अपना सब्‍जेक्‍ट, शोध का विषय, विभाग आदि की जानकारी दर्ज करें।
अब अपना छात्रवृत्ति/ वर्तमान रोजगार की जानकारी दर्ज करें।
डिक्‍लेरेशन भरें और फाइनल सब्मिट कर दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

rajesh kumar

Recommended News