केंद्रीय विद्यालय में 8339 पदों पर भर्ती, 23 सितंबर से पहले करें अप्लाई
Thursday, Sep 20, 2018 - 11:22 AM (IST)
KVS Recruitment 2018: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने प्रिंसीपल, टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, लाइब्रेरियन और वाइस प्रिंसीपल के 8339 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाकर 23 सिंतबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
कुल पद- 8339
प्रिंसीपल- 76
वाइस प्रिंसीपल-220
पीजीटी- 592
टीजीटी- 1900
लाइब्रेरियन- 50
पीआरटी- 5300
पीआरटी (म्यूजिक)- 201
आयु सीमा
प्रिंसिपल- 35 से 50 साल
वाइस प्रिंसीपल- 35 से 45 साल
पीजीटी- आवेदक की उम्र 40 साल से ज्यादा न हो
टीजीटी- आवेदक की उम्र 35 साल से ज्यादा न हो
लाइब्रेरियन- आवेदक की उम्र 35 साल से ज्यादा न हो
पीआरटी- आवेदक की उम्र 30 साल से ज्यादा है
पीआरटी (म्यूजिक)- आवेदक की उम्र 30 साल से ज्यादा न हो
आयु की गणना 30 सितंबर 2018 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पे स्केल
प्रिंसीपल- 78,800–2,09,200 रुपए महीने
वाइस प्रिंसीपल- 56,100 – 1,77,500 रुपए महीने
पीजीटी- 47,600 – 1,51,100 रुपए महीने
टीजीटी- 44,900 – 1,42,400 रुपए महीने
लाइब्रेरियन- 44,900 – 1,42,400 रुपए महीने
पीआरटी- 35,400 – 1,12,400 रुपए महीने
पीआरटी (म्यूजिक)- 35,400 – 1,12,400 रुपए महीने