पढ़ें, क्यों हो सकती इस कॉलेज की मान्यता रद्द!

Tuesday, Apr 18, 2017 - 10:05 AM (IST)

चंडीगढ़ : ज्ञान सागर मैडीकल कॉलेज की मान्यता रद्द हो सकती है। पंजाब सरकार जल्द ही मैडीकल काऊंसिल ऑफ इंडिया को मान्यता रद्द करने संबंधी पत्र भेजने की तैयारी में है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने बातचीत करते हुए कहा कि ज्ञान सागर मैनेजमैंट पर करीब 108 करोड़ रुपए की देनदारियां हैं। इस संबंध में मैनेजमैंट को पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से सभी देनदारियां चुकता करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

पढ़ाई करने वाले स्टूडैंट्स के भविष्य पर संकट
इसी कड़ी में ज्ञान सागर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में नियमों के उल्लंघन की भी जांच-पड़ताल हो रही है। प्राथमिक तौर पर पाया गया है कि ज्ञान सागर मैनेजमैंट कई स्तर पर नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन कर रही है। यहां तक कि डाक्टर्स व कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन तक नहीं दिया गया जिससे पूरी कार्यप्रणाली ठप्प हो गई है। इस वजह से कालेज में पढ़ाई करने वाले स्टूडैंट्स के भविष्य पर भी संकट है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ज्ञान सागर में पढ़ाई करने वाले करीब 1500 स्टूडैंट्स को पंजाब के विभिन्न 8 कालेजों में एडमिशन दिलवाने की पहल हो रही है ताकि उनकी पढ़ाई चौपट न हो।
 

Advertising